फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: दिल्ली पुलिस ने भार्गव गली से बरामद की लापता किशोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। शहर के घीयामंडी में भार्गव गली से दिल्ली पुलिस ने पांच माह पूर्व लापता किशोरी को बरामद किया है। रविवार की देरशाम मथुरा पुलिस के सहयोग से किशोरी को बरामद कर पुलिस दिल्ली ले गई है।
विज्ञापन

अलीपुर दिल्ली निवासी १६ साल की किशोरी को साल 2022 में उसका प्रेमी भगा ले गया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया और उसके हिंदू प्रेमी को जेल भेज दिया। इसके बाद फिर से यह किशोरी दूसरे प्रेमी के साथ भाग गई। 5 माह पहले दिल्ली के अलीपुर थाने में किशोरी की गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामला कोर्ट तक पहुंचा तो पुलिस को बरामद कर पेश करने के आदेश दिए गए। मथुरा में यह किशोरी पिछले पांच महीने से अलग-अलग स्थानों पर रह रही थी। दिल्ली पुलिस की टीम रविवार को मथुरा आई और अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।
किशोरी के थाना गोविंदनगर की भार्गव गली में होने की सूचना पर स्थानीय पुलिस को साथ लेकर पहुंच गई। पुलिस ने यहां एक घर से किशोरी को बरामद कर लिया। हालांकि क्षेत्र में चर्चा थी कि भार्गव गली से पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं पूछताछ के बाद तीन-चार अन्य आरोपियों को भी अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने पकड़ा है। मथुरा पुलिस अभी इस पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस मथुरा आई थी। किशोरी को यहां से बरामद कर ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें