फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: भाजपा के मंडल मंत्री पर लाठी-डंडों से किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंख (मथुरा)। सरकारी जमीन के विवाद के चलते दबंगों ने भाजपा मगोर्रा के मंत्री पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला बोल दिया। इससे वह घायल हो गया। पीड़ित का केवल इतना कसूर था कि उसने सरकारी जमीन पर खेलकूद मैदान बनवाने के लिए शासन को पत्र लिखा था। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

गांव नगला चिंता निवासी विश्वेंद्र चतुर्वेदी भाजपा मगोर्रा मंडल में मंत्री हैं। उसने गांव की सरकारी जमीन पर सरकार की मंशा के चलते खेलकूद मैदान बनवाने के लिए शासन को पत्र लिखा था। सरकारी जमीन पर गांव के ही एक दबंग परिवार का कब्जा है।
गांव के दबंगों ने रविवार की सुबह नौ बजे लाठी-डंडों से भाजपाई विश्वेंद्र चतुर्वेदी के घर में जबरदस्ती घुसकर हमला बोल दिया। पीड़ित का आरोप है कि दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए फरसा, लाठी-डंडों के साथ घर में घुसकर हमला किया है। इसे लेकर पीड़ित ने नामजदों के खिलाफ मगोर्रा थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी संजय कुमार त्यागी ने बताया कि सरकारी जमीन के विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें