फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: बढ़ती हुई महंगाई के विरोध में कांग्रेसी ने होली गेट पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
महंगाई को लेकर होली गेट पर प्रदर्शन करते पूर्व विधायक प्रदीप माथुर और कांग्रेसी।
विज्ञापन
मथुरा। पेट्रो पदार्थों व अन्य वस्तुओं के दामों में हुई बढ़ोतरी के विरोध में रविवार को कांग्रेस ने होली गेट पर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिला व शहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की तीखी आलोचना की। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी लीडर प्रदीप माथुर भी मौजूद रहे।
महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा व उपाध्यक्ष राहुल अरोड़ा ने गैस सिलेंडर तथा मोटरसाइकिल को माला पहना कर प्रदर्शन किया। पूर्व एमएलसी लीडर प्रदीप माथुर ने बताया कि देश में बेइंतहा महंगाई बढ़ रही है। पिछले 15 दिन में पेट्रोलियम पदार्थों पर 8 रुपये एवं घरेलू गैस सिलेंडर पर 50 रुपये एवं कॉमर्शियल गैस सिलिंडर पर 300 तक की वृद्धि कर दी गई है।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष प्रखर चतुर्वेदी एडवोकेट, आबिद हुसैन, देवेंद्र यादव, मोहम्मद तौफीक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें