फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: डिवाइडर से टकराई कार, महिला की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। दिल्ली से मथुरा दर्शन करने आ रहे लोगों की कार यमुना एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन ७५ के पास डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि परिवार के पांच लोग घायल हो गए। सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह लगभग 5 बजे दिल्ली से मथुरा की तरफ आती कार थाना नौहझील के यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 75 के निकट डिवाइडर से टकरा गई। कार डिवाइडर से टकराने के बाद उसमें सवार लोगों की चीख-पुकार सुनकर राह गुजरते लोग रुक गए और एक्सप्रेसवे प्राधिकरण ने बाजना पुलिस की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार में फंसे लोगों को निकलवाकर एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया।
बताया गया कि कार में सवार सीमा (38) पत्नी मनोज निवासी रोहणी दिल्ली को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य पांच घायलों को जमुनापार क्षेत्र स्थित लक्ष्मीनगर के भास्कर हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि नींद की झपकी के कारण यह हादसा हुआ है। महिला की मौत हुई है, जबकि पांच लोग घायल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें