फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: बस स्वामी कर रहा है अपना बचाव, दो दिन बाद दी गई थाने में तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। अनुबंधित बस स्वामी सीताराम छौंकर ने थाना हाईवे में चालक के खिलाफ दी तहरीर में केवल बचाव का कोरम ही पूरा किया है। बस स्वामी ने आगरा के रुनकता की बजाए मथुरा का स्थल नवादा तहरीर में दिया है। हाईवे पुलिस जांच की बात जरूर कर रही है, पर शराबी चालक की अब डॉक्टरी कैसे होगी, यह उसकी चिंता बन गई है।
विज्ञापन

मथुरा-फिरोजाबाद मार्ग पर संचालित मथुरा डिपो की 42 सीटर अनुबंधित बस 16 फरवरी को आगरा के हरिपर्वत पर डिवाइडर से टकराकर पलटते हुए बची थी। सवारियों के शोर मचाने पर शराबी चालक रुनकता पर बस छोड़कर भाग खड़ा हुआ था। उसके बाद सवारियों के कहने पर मानस नगर का रहने वाला संकल्प कपिल स्टेयरिंग संभालकर बस को सकुशल मथुरा के नए बस अड्डे पर ले आया था। उसके बाद रोडवेज अफसरों में खलबली मच गई थी। अफसर से लेकर बस स्वामी अपने बचाव में जुट गए थे।
आरएम आगरा बीपी अग्रवाल ने 18 फरवरी को चालक मनीष को रोडवेज बस चलाने के लिए प्रतिबंधित कर दिया था, वहीं परिचालक अंकित शुक्ला और बस स्वामी सीतराम छौंकर को नोटिस भी जारी कर दिया था। अब सवाल खड़ा होता है कि थाना हाईवे में दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज तो नहीं किया गया है। तहरीर में चालक को नशे में धुत्त बताया गया है। अब पुलिस उस चालक की डॉक्टरी कैसे कराएगी। प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल ने बताया कि 16 फरवरी को उन्हें सूचना मिलती तो चालक की डॉक्टरी भी कराई जाती। अब तीन दिन बीतने के बाद डॉक्टरी कैसे होगी। फिर भी जांच के बाद तथ्य सामने आने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें