फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: चौकीदार के बेटे का संदिग्ध हालत में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। औरंगाबाद के पंजाब नेशनल बैंक के सामने मुख्य सड़क पर रविवार की सुबह युवक का शव पड़ा मिला। पास के ही स्कूल के चौकीदार के पुत्र की मौत संदिग्ध बताई जा रही है, जिसका पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार के प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर ने बताया कि औरंगाबाद स्थित आचार्य चरण महाप्रभु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के चौकीदार लीलाधर के 28 वर्षीय बेटे रवि का शव सुबह लगभग छह बजे विद्यालय के सामने मुख्य सड़क पर मिला। इससे आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
मूलरूप से हाथरस के थाना बिसावर के तिलूचौहत्तर गांव का रहने वाला लीलाधर विद्यालय में चौकीदार है और उसी के पास उनका बेटा रहता था। मृतक युवक के सिर पर मामूली चोट के निशान हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें