फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: भाजपा जिला महामंत्री ने तिरंगे के ऊपर लगाया संगठन का झंडा

विज्ञापन
मथुरा। तिरंगे के ऊपर लगा बजरंग दल का झंडा पकड़कर खड़े भाजपा के जिला महामंत्री ज्ञानेंद्र सिंह रा? - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री का तिरंगे झंडे के ऊपर बजरंग दल का झंडा लगाने का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अलग-अलग संगठन एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता के कृत्य पर सवाल उठाते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि विगत दिनों से आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत गांव-गांव तिरंगा रैली निकालकर हर घर तिरंगा फहराया जा रहा है। शनिवार को भाजपा के जिला महामंत्री ज्ञानेंद्र सिंह राणा ने तिरंगा के ऊपर बजरंग दल का झंडा लगाकर फोटो सोशल मीडिया फेसबुक पर वायरल कर दिए।
फोटो वायरल होते ही अलग-अलग संगठन एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इसे तिरंगे का अपमान बताते हुए भाजपा को राष्ट्र विरोधी बताया। सपा के प्रदीप चौधरी व रवि वर्मा ने भाजपा के जिला महामंत्री ज्ञानेंद्र सिंह राणा के खिलाफ प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। ज्ञानेंद्र सिंह राणा का कहना है तिरंगा के ऊपर परिवार के किसी बच्चे ने झंडा लगा दिया था। हमने संगठन के झंडे को उतारा था। हम राष्ट्र ध्वज का सम्मान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें