फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: भाकियू भानु ने एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
जाबरा टोल प्लाजा पर धरना देते भाकियू भानु के पदाधिकारी। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मांट (मथुरा)। भारतीय किसान यूनियन भानु द्वारा यमुना एक्सप्रेसवे जाबरा टोल प्लाजा पर भाकियू नेता एवं कार्यकर्ताओं की गाड़ियों से टोल वसूलने को लेकर राष्ट्रीय आह्वान पर धरना-प्रदर्शन किया। एक बूथ पर कब्जा कर नारेबाजी की। शांति व्यवस्था को लेकर कई थानों का पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन

भानु के राष्ट्रीय प्रवक्ता हरेश ठैंनुआ के नेतृत्व में मंगलवार को यह आंदोलन हुआ। आगरा से नोएडा की तरफ जाने वाले एक बूथ पर सुबह 10 बजे कब्जा कर लिया। शाम तक धरना-प्रदर्शन चलता। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने बताया कि जब तक भानु गुट की मांग शीर्ष अधिकारी व कर्मचारी नहीं मान लेते हैं, तब तक आंदोलन चलता रहेगा।
उन्होंने यमुना प्राधिकरण से किसानों के बढ़े हुए 64.7 मुआवजे एवं यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड निर्माण की मांग की। 11 सूत्री मांगों को लेकर तहसीलदार मनीष भदौरिया को ज्ञापन दिया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने की। सुरक्षा की दृष्टि से मांट तहसीलदार मनीष भदौरिया, मांट थाना प्रभारी निरीक्षक रामशंकर गौतम,गोविंद नगर अतिरिक्त निरीक्षक विनोद भारद्वाज, देवेंद्र सिंह टोल प्रोजेक्ट मैनेजर सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने पर जिला उपाध्यक्ष विक्रम चौधरी, चरण सिंह, क्षेत्रपाल सिंह, मान सिंह,अमरेश सिंह, भोलू सिकरवार, रमेश, अंकित, लक्ष्मी नारायण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें