फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: गिनाई 100 दिन की उपलब्धियां

विज्ञापन
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
मथुरा। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग दयाशंकर मिश्र दयालु ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर सरकार की १०० दिन की उपलब्धियां गिनाईं।
विज्ञापन

बताया कि प्रदेश सरकार ने इस दौरान जो काम किए हैं उससे प्रदेश विकास की ओर अग्रसर हुआ है। फिर भी जो कमियां रह गई हैं उनको पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी द्वारा जो पारदर्शिता अपनाई जा रही हैं, उससे अधिकतर विभागों में गड़बड़ी नहीं हो पाएगी।
उन्हाेंने बताया कि आयुष मंत्रालय का पूरे प्रदेश में आयुर्वेद चिकित्सा से संबंधित १६०० अस्पताल खोले जाने का लक्ष्य हैं। ५०० अस्पताल को शुरू कर दिया गया है। मथुरा में भी जल्द ही कुछ अस्पताल देखने को मिलेंगे। अभी तक लापरवाही से कार्य करने वाले आयुर्वेद कर्मचारियों की व्हाट्सएप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराई जा रही है। एक ही बारिश मेें बदहाल हुई सड़कों के बारे में बताया कि इस संबंध में जांच कर दोषियोें के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ब्रज के तीन मंदिरों में खाने पीने की वस्तुओं के लिए मानक तय कर दिए गए हैं। फिलहात ठाकुर बांकेबिहारी जी, अक्षय पात्र तथा इस्कॉन मंदिर में प्रसाद का मानक तय होगा। वन विभाग द्वारा रोपे गए पौधों के जीवित न रहने के सवाल पर डीएम नवनीत सिंह चहल को निर्देशित किया कि पौधोें को गोद देने का काम प्रारंभ कर दिया जाए। इससे अधिकतर पौधे बच सकेंगे। डीएम ने बताया कि वृंदावन में एशिया का सबसे बड़ा वन क्षेत्र बांगर विकसित किया जा रहा है। एसएसपी अभिषेक यादव, सीडीओ डॉ. नितिन गौड़ के अलावा अन्य विभागीय अधिकारीगण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें