फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: आधार कार्ड सत्यापन से वृंदावन के आश्रमों में खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। धर्म की नगरी वृंदावन स्थित आश्रमों में इस समय खलबली मची है। इसका कारण वहां रह रहे सैकड़ों की संख्या में वह लाभार्थी हैं जोकि समाज कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी हैं।
विज्ञापन

विभाग द्वारा इन सभी का आधार कार्ड सत्यापन किया जा रहा है। इन आश्रमों से आधे से अधिक लाभार्थी नदारद बताए जा रहे हैं। इस प्रकार की सूचना मिलते ही विभाग ने सख्ती कर दी है और अब वह प्रत्येक लाभार्थी का आधार कार्ड का सत्यापन गंभीरता से कर रहा है।
समाज कल्याण विभाग में वृद्धावस्था से विधवा पेंशन सहित करीब ७० हजार लाभार्थी हैं। विभाग द्वारा अभी तक करीब ६० प्रतिशत लोगों को आधार कार्ड सत्यापित कर लिए हैं, जिसमें बहुत से लाभार्थी नहीं मिल पा रहे हैं। जो लाभार्थी नहीं मिल पा रहे हैं। उनमें सर्वाधिक संख्या वृंदावन के आश्रमों में रहे लोगों की है।
विज्ञापन

इन आश्रमों में रह रहे अधिकांशत लाभार्थी के आधार कार्ड का सत्यापन नहीं हो सका है। जब यह मामला विभाग के अधिकारियों के संज्ञान में आया तो उन्हाेंने आधार सत्यापन पर सख्ती और बढ़ा दी है। समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र्र पाल सिंह ने बताया कि इस दफा किसी भी व्यक्ति को आधार कार्ड के सत्यापन के बिना पेंशन नहीं दी जाएगी।
दो हजार से अधिक वृद्धों की हो चुकी है मौत
वृद्धावस्था पेंशन पाने वाले करीब दो हजार से अधिक वृद्धों की मौत हो चुकी है। इन वृद्धों के खातों में अभी तक पेंशन जा रही थी। पिछले करीब डेढ़ माह से चल रहे आधार कार्ड सत्यापन के बाद विभाग को इन वृद्धों के मरने की जानकारी हुई। समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि जो वृद्ध मर गए हैं उनकी पेंशन यदि खातों में है तो वापस हो जाएगी अन्यथा की स्थिति में जो धनराशि परिजन ने निकाली है वह वसूली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें