फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पोशाक के एक गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; दमकलकर्मियों को आई दिक्कत

Thu, 28 May 2026 06:39 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा

सार

वृंदावन की छीपी गली में पोशाक के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने के करीब दो घंटे बाद भी काबू नहीं पाया जा सकता। संकरी गली होने से दमकलकर्मियों को पानी पहुंचाने में भारी दिक्कत आई।
विज्ञापन
पोशाक के गोदाम में आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छीपी गली में पोशाक के शोरूम एवं गोदाम में आग लग गई। दोपहर लगभग साढे तीन बजे लगी आग पर दो घंटे से दमकलकर्मी काबू पाने का प्रयास में जुटे हैं। संकरी गली में पोशाक का गोदाम होने से दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने के लिए पानी की आपूर्ति घटना स्थल पर पहुचाने के लिए कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


आग के कारण दमकल की गाड़ी की आवाजाही के लिए पुलिस ने प्रताप बाजार में वाहनों को रोक दिया है। वहीं पानी की आपूर्ति के लिए नगर निगम के टैंकरों का सहारा लिया जा रहा है। 

मथुरा के नगर पंचवटी निवासी अमित बंसल का छीपी गली में अपने रिश्तेदार की तीन मंजिला भवन में पोशाक का प्रथम पल पर शोरूम और दूसरे एवं तीसरे तल पर गोदाम है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें