कोसीकलां। दुकान बंद कर कर घर लौट रहे एक व्यवसायी पर तीन बाइक सवार नकाबपोशों ने हमला बोल दिया और लाठियों से मारपीट कर अधमरा कर दिया। वहां से गुजर रहे एक पुलिसकर्मी ने जब नकाबपोशों का पीछा किया तो बाइक छोड़कर भाग गए। पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में ले लिया।शैखान निवासी अंकुश अग्रवाल रविवार की रात्रि में करीब 8:30 बजे अपनी बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में सब्जी मंडी से गुजरने के बाद भगवती रोड पर उन्हें कुछ जाम मिला तो वह रुक गए। इसी दौरान पीछे से आए तीन बाइकों पर सवार 5-6 नकाबपोश सवार युवकों ने उनकी लाठी डंडों से पिटाई लगा दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। तभी वहां से गुजर रहे एक पुलिसकर्मी ने पूरे मामले को देखा तो उन्होंने हमलावरों का पीछा करना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को अपनी कब्जे में ले लिया। सूचना मिलने के बाद राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ समेत अनेक हिंदूवादी संगठनों के लोग वहां पहुंच गए। देर रात तक पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी थी। संवाद