फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: छत से गिरकर विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। शहर कोतवाली क्षेत्र की महोली रोड स्थित शांति नगर में शुक्रवार रात छत से गिरकर विवाहिता की मौत हो गई। परिजन को जानकारी हुई तो वह अस्पताल लेकर गए, लेकिन विवाहिता ने दम तोड़ दिया। पुलिस और मायके वाले भी आ गए।
विज्ञापन


शांतिनगर निवासी अजय अग्रवाल की पत्नी कविता अग्रवाल (34) शुक्रवार देर रात गर्मी लगने पर छत पर टहलने के लिए गईं। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन अस्पताल लेकर गए, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विवाहिता के भाई फतेहपुर सीकरी निवासी अजय कुमार गोयल ने बताया कि उनकी बहन की शादी 2007 में हुई थी। शादी के बाद तीन बच्चे हुए। इनमें दो लड़की और एक लड़का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें