फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बच्चे की गैर इरादतन हत्या में दोषी को दस साल की जेल

Tue, 01 Aug 2023 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। राया थाना क्षेत्र के मनीनाबालू निवासी नौ साल के बच्चे की गैर इरादतन हत्या के मामले में सोमवार को एडीजे-2 ब्रह्मतेज चतुर्वेदी की कोर्ट ने दोषी को दस साल जेल और दस हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया गया।
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता एडीजीसी मुकेश गोस्वामी ने बताया कि प्रकरण 10 जून 2018 का है। मुकदमा वादी राजाराम पुत्र थान सिंह निवासी मनीनाबालू, राया ने मुकदमा दर्ज कराया कि उसका नौ साल का बेटा कन्हैया घर के बाहर पड़ोस के बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी उनमें कहासुनी हो गई। इस दौरान पड़ोसी दलवीर सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी मनीनाबालू, राया ने उनके बेटे को लात मार दी। इससे बेटे को गंभीर चोट लगी।

तबीयत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। एडीजीसी के अनुसार पुलिस ने मुकदमे के आधार पर विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। ट्रायल के दौरान अदालत ने साक्ष्यों व गवाही के आधार पर आरोपी दलवीर सिंह को दोषी पाया और दस साल की कैद से दंडित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें