फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बारिश में विद्युत खंभों और लाइनों से दूरी बनाकर रखें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोसीकलां। बारिश के मौसम में विद्युत खंभे और ट्रांसफर्मर के जाल में करंट से होने वाले हादसों को रोकने के लिए विद्युत निगम के अफसरों ने एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन


इसमें लोगों से अपील की गई है कि बारिश के दिनों में वह खंभों और लाइनों से दूरी बनाकर रखें। खंभों से मवेशियों को न बांधे। उपखंड अधिकारी सर्वज्ञ श्रीवास्तव ने बताया कि किसी भी प्रकार की अप्रिय दुर्घटना से बचने के लिए जरूरी है कि लाइनों के नीचे मकान व छज्जों का निर्माण न करें। किसी भी खंभे में करंट आने की जानकारी होने पर इसकी जानकारी तत्काल निकटतम विद्युत उपकेंद्र दें।
विज्ञापन


बारिश के मौसम में करंट से बचने के लिए ये उपाय अपनाएं
- गीले हाथ से बिजली के स्विच को न पकड़ें।
- तार आदि हटाने के लिए गीले बांस का प्रयोग न करें।
- कूलर में करंट आने से रोकने के लिए सावधानी जरूरी है।
- कूलर का पानी डालने से पहले स्विच ऑफ कर प्लग बाहर निकाल लें
- कूलर से पानी की फिटिंग को सीधा नहीं जोड़ें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें