फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मैं तो मथुरा दर्शन करने आई थी, लूट हो गई

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। महाराष्ट्र से धार्मिक यात्रा पर निकले एक ग्रुप की महिला के साथ हुई लूट की घटना को वृंदावन पुलिस ने साधारण केस बनाकर रफादफा कर दिया। पुलिस की इस कार्यप्रणाली से पीड़िता ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया है। महिला बोली कि मैं तो मथुरा दर्शन करने आई थी, लूट हो गई, मरते-मरते बची। लुटेरों ने जो पर्स छीना था, उसमें एटीएम कार्ड और लगभग सात-आठ हजार रुपये नगद सहित एंड्रॉयड मोबाइल फोन था।
विज्ञापन

गौरतलब है कि महाराष्ट्र से 6 सदस्यीय ग्रुप धार्मिक यात्रा पर निकला। वह आगरा होते हुए 14 नवंबर को मथुरा आए और एक ऑटो से वृंदावन दर्शन के लिए निकले। छटीकरा के आसपास दो बाइक सवारों में से एक ने ऑटो के साइड में बैठी महिला अल्का म्हात्रे पत्नी सुभाष म्हात्रे निवासी गोकुलेश हाउसिंग सोसायटी मुलुंड (पश्चिम) मुंबई को झपट्टा मारा। ऑटो से महिला गिर गई। बाइकर्स महिला का पर्स लेकर भाग गए। झपट्टा लगने पर गिरी महिला चलते ऑटो से घसीटती रही। यात्रियों ने 112 नंबर पर कॉल किया। महिला का वृंदावन के चैतन्य विहार स्थित बजरंग क्लीनिक पर इलाज कराया। इसके बाद पुलिस ने चौकी पर ले जाकर यात्रियों से मोबाइल और एटीएम खो जाने की रिपोर्ट लिखवाकर मामले को रफादफा कर दिया। पीड़ित महिला अल्का आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें