फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स के माध्यम से किया लोगों को जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। खाद्य सुरक्षा व औषधि विभाग द्वारा संचालित फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स नामक मोबाइल प्रयोगशाला मंगलवार को नगर में पहुंची। इसके माध्यम से विभाग द्वारा लोगों को खाद्य पदार्थों की सुरक्षा व जांच के बारे में जागरुक किया गया। लोगों को खाद्य पदार्थों की जांच करके होने वाली मिलावट के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मोबाइल प्रयोगशाला के माध्यम से खाद्य सुरक्षा व औषधि विभाग द्वारा मौके पर ही लोगों को खाद्य पदार्थों की जांच करके मिलावट के बारे में बताया गया। मंगलवार को फूड सेफ्टी व्हील ने नगर के मुख्य बाजारों में लोगों को मिलावट के प्रति जागरुक किया।
सहायक आयुक्त, खाद्य औषधि प्रशासन डॉ. गौरी शंकर ने बताया कि मोबाइल लैब में मिल्क एनालाइजर, हॉट एयर ओवन, हॉट प्लेट, मिक्सर ग्राइंडर, डिजिटल वेइंग स्केल, डिजिटल मल्टी पैरामीटर, हेड हेल्ड मीटर, डिजिटल रिफ्रेक्टोमीटर आदि उपकरण मौजूद हैं। मौके पर दूध में फैट की मात्रा, मिलावट वाले स्टार्च, यूरिया, पानी में जीएच जैसे रसायनों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

डॉ. गौरी शंकर ने बताया कि सर्वे सैंपल अभियान के तहत कंपनियों, पशुपालकों के दूध के तीस सैंपल जांच हेतु संग्रहित किए गए। 20 जनवरी तक मावा, पनीर, घी, दाल, मसाले आदि के 175 सैंपल संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें