फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दो सहेलियों में प्यार, थाने में रार

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे थाने में शुक्रवार शाम दो सहेलियों के बीच प्यार का मामला पहुंचा। युवतियों पर समलैंगिकता का आरोप लगाते हुए गो रक्षक दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा काट दिया। गैर समुदाय की एक युवती पर मुकदमे की मांग करने लगे। दोनों युवती भी एक साथ रहने की जिद पर अड़ी रहीं। एक युवती को पुलिस ने उसके परिवार वालों को जैसे-तैसे सौंपा।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गोरखपुर की युवती की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिये मथुरा की युवती से हुई थी। वह उसके पास आ गई। दोनों सहेलियां परिजनों से छिपकर अलग मकान में रहने लगीं। गो रक्षक दल के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस के हवाले कर दिया।

बताया जा रहा है कि यह दोनों एक साथ रहने की जिद पर अड़ गईं। शादी करने तक की बात कहने लगीं। इंस्पेक्टर उमेश चंद्र त्रिपाठी के अनुसार थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती के परिजन भी आ गए। काफी समझाने के बाद युवती अपने परिवार वालों के साथ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें