फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: लोहई में निकाली गई प्रभु श्रीराम की बारात

विज्ञापन
लोहई में निकाली गई प्रभु श्रीराम की बारात
विज्ञापन
टैंटीगांव। गांव लोहई में ललित कृष्ण रामलीला मंडल द्वारा आयोजित रामलीला मंचन में मंगलवार को भगवान श्रीराम की आकर्षक झांकियों के साथ राम बारात धूमधाम से निकाली गई। गांव स्थित मैदान में आयोजित रामलीला में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुध्न, राजा,दशरथ, मुनि विश्वामित्र आदि की आकर्षक झांकियों के साथ निकाली गई प्रभु श्रीराम की बारात में महिला व पुरुष व बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। भगवान श्रीराम की जगह जगह भक्तों ने आरती उतारी और पुष्प वर्षा की। बारात में शांति व्यवस्था के खायरा चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। इस अवसर पर आयोजक रामशरन भारद्वाज, प्रवीन पंडित, विनोद रावत, देवा पंडित, संजय सिंह, संजय शर्मा, उमेश ठाकुर, पप्पन सेठ, संदीप शर्मा,सत्या पंडित, उमेश पंडित, श्रीकुमार शर्मा, मोनू शर्मा आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें