फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान केशवदेव और गिरिराज महाराज ने पुष्प कुंज में विराज भक्तों को दिए दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। गिरिराज पूजा महोत्सव श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। पांच दिवसीय महोत्सव में गुरु पूर्णिमा के दिन श्रीगिरिराज महाराज का पंचामृत अभिषेक किया गया। भक्तों ने श्रद्धा एवं भाव से कई मन दूध, दही, घी, मधु से भगवान का अभिषेक किया। शास्त्रीय एवं प्राचीन विधान के अनुसार सुगंधित द्रव्य, केसर एवं अन्य वन्य, वस्तुओं का प्रयोग भी भगवान के अभिषेक में किया गया। दर्शन के लिए दिन भर भक्तों की कतार लगी रहीं।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि परंपरागत रूप से आयोजित महोत्सव में सम्मिलित होकर भक्ताें ने आनंद एवं सखा भाव की प्राप्ति की। अभिषेक के मध्य निरंतर हरिनाम संकीर्तन एवं ब्रज के परंपरागत भजनों का गायन भी इस आयोजन को दिव्यता एवं भव्यता प्रदान करता रहा।
ज्ञान, वैराग्य एवं भक्ति के इस महान पर्व पर संपूर्ण जन्मस्थान परिसर को भव्य विद्युत सज्जा से सजाया, संवारा गया था। साथ ही भगवान श्री केशवदेव जी एवं श्री गिरिराज महाराज ने सुगंधित पुष्प, पत्र आदि से निर्मित पुष्प कुंज में विराजकर भक्तों को दर्शन दिए।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पवित्र परिसर में विराजमान भगवान श्रीकेशवदेव जी एवं श्रीगिरिराज जी महाराज को भव्य, दिव्य एवं विशाल छप्पनभोग अर्पित किए गए। गुरु पूर्णिमा पर भागवत भवन में महर्षि वेद व्यास जी का पूजन संस्थान सचिव कपिल शर्मा एवं गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने किया।
108 दीप से भगवान की भव्य आरती की। इस दौरान उप मुख्य अधिशासी अनुराग पाठक एवं मंडल के अनिलभाई, कन्हैयालाल, राजीव गुप्ता, पंकज अग्रवाल, प्रवीन अग्रवाल, बृजकिशोर, प्रदीप एवं सतीश मुनीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें