मथुरा। जैंत थाना क्षेत्र के पालीखेड़ा तिराहे के पास स्थित कुंतल डेयरी से शराब की तस्करी करने का मामला सामने आया है। आबकारी निरीक्षक निहांत यादव ने मौके से 5.2 लीटर शराब बरामद कर डेरी संचालक पर मुकदमा दर्ज कराया है।
रिपोर्ट में बताया कि पाली खेड़ा तिराहा के पास स्थित कुंतल डेरी से शराब बिक्री होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंच डेयरी संचालक सुरेश सिंह पुत्र कल्याण सिंह निवासी मलऊ, मगोर्रा को 5.2 लीटर शराब के साथ पकड़ा। शराब को जब्त कर उसके खिलाफ थाना जैंत में मुकदमा दर्ज कराया गया है।