फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: करंट लगने से लाइनमैन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुहां (मथुरा)। थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत छटीकरा में खंभे पर काम कर रहे लाइनमैन मनोज (28 वर्ष) पुत्र रज्जो निवासी बाटी की मंगलवार शाम 6:30 बजे करंट लगने से झुलसकर मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजन ने एसएचओ पर बिना सूचना के बिजली चालू करने का आरोप लगाया। गुस्साए परिजन ने मुआवजा व एक व्यक्ति की सरकारी नौकरी की मांग को लेकर बिजलीघर का घेराव कर दिया। ग्रामीणों को आता देख एसडीओ व जेई बिजलीघर छोड़कर फरार हो गए। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने राजमार्ग जाम की कोशिश की। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उन्हें हटा दिया। मौके पर एसपी सिटी अरविंद सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट वैभव गुप्ता, थाना हाईवे, थाना वृंदावन, कोतवाली छाता पुलिस मौके पर पहुंच गई। मुआवजे के आश्वासन पर परिजन शांत हुए।

मृतक के भाई गुड्डू ने बताया सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक एसडीओ, जेई व विभागीय अधिकारियों के आदेश पर विद्युत मेंटीनेंस कार्य के चलते शट डाउन के आदेश थे। इसके बाद भी लाइन चालू कर दी, जिससे उनके भाई की मौत हो गई। मृतक के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटी व एक बेटा है। एसपी सिटी ने बताया परिजन द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन


मृतक आश्रित में नौकरी की मांग
मृतक के भाई गुड्डू ने अधिकारियों से मृतक आश्रित कोटा में परिवार के सदस्य को नौकरी देने की मांग की। जिलाधिकारी के नाम अपर नगर मजिस्ट्रेट राजकुमार भास्कर को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि मृतक के छोटे बच्चे हैं। पालन-पोषण के लिए परिवार के किसी सदस्य को नौकरी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें