फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध के बाद वृंदावन में पर्यटन विभाग का होली महोत्सव स्थगित

Mon, 14 Mar 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
होली महोत्सव
विज्ञापन
वृंदावन में 16 मार्च को होने वाला होली कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। लठामार होली के समानांतर मेला के स्थगन की खबर से नंदगांव और बरसाना के लोगों में खुशी का माहौल है। एक-दूसरे को बधाई देते हुए हुरियारे और हुरियारिनें लठामार होली की तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन


बताते चलें कि 16 मार्च को पर्यटन विभाग वृंदावन में बरसाना नंदगांव की तर्ज पर लठामार होली का आयोजन करने जा रहा था। दोनों कस्बे के लोग इस कार्यक्रम के आयोजन से नाराज थे। लोगों ने इसे रुकवाने के लिए डीएम से लेकर मुख्यमंत्री तक को पत्र लिखे।

चेतावनी दी गई कि यदि वृंदावन में लठामार होली के इस कार्यक्रम को नहीं रुकवाया तो बरसाना और नंदगांव में परंपरागत विश्व प्रसिद्ध लठामार होली का आयोजन नहीं होगा। इस दौरान दोनों कस्बों के लोगों के मध्य कई दिन तक बैठकों का दौर भी चला।
विज्ञापन


बताए अनुसार मनोनीत सभासद दानबिहारी चौधरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के पर्यटनमंत्री ओमप्रकाश सिंह से इस संदर्भ में मुलाकात की। पर्यटन मंत्री ने 16 मार्च को वृंदावन में आयोजित कार्यक्रम को स्थगित कर दिया। पर्यटन मंत्री से मुलाकात करने वालों में सपा नेता दानबिहारी चौधरी, हरी पटेल आदि शामिल रहे।
 
गोस्वामीजनों के अनुरोध पर फिलहाल कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। प्रतीकात्मक रूप से कार्यक्रम को कराने के पीछे संस्कृति को बढ़ावा देना था। ये आयोजन रंगीली होली से बिल्कुल अलग था। आगे कार्यक्रम होता है तो गोस्वामीजनों का सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन

- जिला पर्यटन अधिकारी, अनुपम श्रीवास्तव
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें