वृंदावन (मथुरा)। क्वारंटीन सेंटर कृष्णा कुटीर से 30 अप्रैल को ताला तोड़कर फरह उर्फ देंवेंद्र पुत्र नत्थी भाग खड़ा हुआ था। कोरोना संदिग्ध के भागने से पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। आनन फानन में पुलिस ने भोला की तलाश की तो वह पकड़ लिया गया। एक मई को भोला को क्वारंटीन सेंटर लाया गया। उसे चेतावनी दी गई। वृंदावन पुलिस शुक्रवार की रात भोला के खिलाफ लॉक डाउन उल्लघंन का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया कि युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।