फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल पेट्रोल की कीमत बढ़ने से किसानों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
राधाकुंड (मथुरा)। लॉक डाउन के शुरू होने से पहले ही देश की अर्थव्यवस्था खराब चल रही थी लॉक डाउन के चलते सारे व्यापार धंधे बंद हो जाने के कारण व्यापारी वर्ग पहले से ही परेशान था अब सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल की कीमतों में इजाफा कर सीधे महंगाई को निमंत्रण दिया है। इसका असर सीधे जनता पर ही पड़ेगा इधर किसानों का कहना है। की बारिश, आंधी ओला वृद्धि से फसल पहले ही बर्बाद हो चुकी थी किसान फिर से खेतों में फसल उगाने की तैयारियां कर रहे है। इसी दरमियान सरकार द्वारा डीजल की कीमतों को बढ़ाकर किसानों के सामने जबरदस्त संकट पैदा कर दिया है। पहले से ही किसान आर्थिक समस्या से जूझ रहे है। अब किसानों को फसल के रेट भी सही नहीं मिल पा रहे है। ऐसे में डीजल की कीमतों को बढ़ाकर सरकार द्वारा किसानों के साथ नाइंसाफी की गई है। किसान और व्यापारियों ने मांग की है। सरकार द्वारा बढ़ाए गए रेटों को तुरंत वापस लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें