राधाकुंड (मथुरा)। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत पात्र गृहस्थी कार्ड धारक को प्रति यूनिट 5 किलो गेहूं चावल मिल रहे है। राशन की दुकान से मिल रहे गेहूं चावल को कार्ड धारक स्वयं ही बाजार में जाकर खुलेआम बेच रहे है। शुक्रवार को राशन की दुकानों पर राशन का वितरण किया गया इसके उपरांत राशन उपभोक्ताओं द्वारा किराने की दुकान आटे की चक्की ऊपर गेहूं चावल को बेचने के लिए राशन कार्ड धारक उपभोक्ता चक्कर लगाते हुए देखे गए व्यापारियों द्वारा मना किए जाने पर उपभोक्ताओं ने कम रेट पर चावल गेहूं देने की बात तक कहीं और उन्होंने अपना राशन से मिलने वाला गेहूं चावल बाजार में बेचा जा रहा है।