फोटो1ः मगोर्रा में जिला प्रशासन के आदेश पर व्यापारियों ने खोली अपनी दुकानें
- फोटो : AMAR UJALA
सौंख (मथुरा)। जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीण अंचल की विभिन्न दुकानों को खोलने के आदेश से स्थानीय व्यापारियों में खुशी की लहर है। और लोगों ने दुकानों से जरूरतमंद सामान खरीदा। बुधवार को जिला प्रशासन की हुई बैठक में जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र द्वारा ग्रामीण अंचल के दुकानों को खोलने के निर्णय से मगोर्रा के व्यापारियों ने हर्ष व्यक्त किया है। इस दौरान कपड़ा, सर्राफा, बर्तन, मोबाइल सेंटर, जनरल स्टोर, दवाई, सिलाई, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आदि दुकानें व्यापारियों ने सोशल डिस्टेसिंग के साथ खोली। व्यापारी प्रहलाद सिंह व विक्रम बजाज ने व्यापारियों के हित में लिये गये निर्णय पर आभार जताया है। इस दौरान सीताराम, लक्ष्मन सिंह, कैलाश चंद कोली, गोविंद सिंह, राजेंद्र प्रसाद, लक्ष्मीकांत, अमरचंद शर्मा, भगवान सिंह, महेश, योगेश कुमार आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।