फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल लोगों को करें जागरूक,अभी खत्म नहीं हुआ लॉक डाउन

विज्ञापन
विज्ञापन
मांट(मथुरा)। नोडल अधिकारी विपिन मिश्रा ने बिहारी जी नमकीन उद्योग में चल रही कम्युनिटी किचिन का निरीक्षण कर वहाँ की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। यहाँ मौजूद तहसीलदार मांट राकेश सोनी ने उन्हें बताया कि किचिन से अभी तक करीब चार हजार पैकेट पके खाने के वितरित किये जा चुके हैं,यहाँ व्यवस्थाओं से सन्तुष्ट होकर उन्होंने राजकीय महाविद्यालय में बनाये गए शैल्टर होम का निरीक्षण किया। उन्होंने तहसीलदार को निर्देश दिए कि वह सभी लेखपालों से गांवों में बाहर से आये शत प्रतिशत लोगों की जल्द से जल्द सूची तैयार कराएं,उन्होंने कहा कि लेखपाल ग्रामीणों को जागरूक करते रहें उन्हें बताते रहें कि लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है।और लोगो को बताते रहें कि अभी लॉक डाउन खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने क्षेत्र की जनता से कहा है कि वह वेवजह घरों से बाहर न निकलें और घर से निकलना मजबूरी हो तो मास्क जरूर लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें