फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों के चंगुल से छुड़ाए नासिक के व्यापारी

Thu, 28 Apr 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला कोसीकलां
विज्ञापन
अपहरण
विज्ञापन
पुलिस ने गुरुवार की रात कार्रवाई कर नासिक के दो व्यापारियों को बदमाशों के चंगुल से मुक्त करा लिया। एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया है जबकि अन्य भागने में सफल रहे।
विज्ञापन


व्यापारियों के परिवारीजनों ने गुरुवार की दोपहर को कोसी पुलिस को उनके अपहरण की जानकारी दी थी। परिवारीजनों के अनुसार बदमाशों के मोबाइल से उनके पास काल आई थी। उनकी दोनों व्यापारियों से बात कराई गई।

उन्होंने अपने अपहरण की बात बताई और नगला उटावर निवासी किसी असलम का एकाउंट नंबर देकर उसमें 20 हजार रुपये डालने के लिए कहा था। बताए गए एकाउंट में उन्होंने रुपये डाल दिए थे।
विज्ञापन


परिवारीजनों के बताए मोबाइल नंबर को पुलिस ने सर्विलांस पर लगा दिया। मोबाइल की लोकेशन छाता-शेरगढ़ मार्ग पर गांव रांधेरा के जंगलों में मिली। पुलिस ने रात में कार्रवाई की। बदमाशों के चंगुल से दोनों व्यापारियों को छुड़ा लिया गया। मौके से असलम को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके साथी भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें