फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदद की सजा मौत: किसान ने जिसे गरीब समझकर दिया काम, उसने ही कर दिया कत्ल; आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 04 Dec 2023 11:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

किसान के गरीब व्यक्ति की मदद करना महंगा पड़ गया। किसान ने आरोपी के अपने खेतों में काम करने के लिए रख लिया था, लेकिन उसने ही किसान का कत्ल कर दिया। वारदात की वजह अवैध संबंध माने जा रहे हैंय़  
 
विज्ञापन
crime demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में बरसाना के महराना निवासी ज्योति स्वरूप की गला दबाकर की गई थी। इस मामले में मृत युवक के भाई ने खेतों में काम करने वाले मजदूर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। अब पुलिस की जांच में हत्या के पीछे अवैध संबंधों का मामला सामने आया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस मजदूर की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


नंदगांव के समीपवर्ती गांव महराना निवासी ज्योति स्वरूप का शव 30 नवंबर को सरसों के खेत पर मिला था। रविवार को मृत युवक के भाई प्रताप ने अपने ही खेत पर काम करने वाले मजदूर मनीष के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।

थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि एक साल पहले मनीष ज्योति स्वरूप के यहां आया था, जिसे उसने खेत पर काम करने के लिए रख लिया। 29 नवंबर की शाम मनीष ज्योति स्वरूप को वृंदावन परिक्रमा के बहाने साथ ले गया। अगले दिन ज्योति स्वरूप वापस नहीं आया तो स्वजन उसे खोजने खेतों पर चले गए। जहां सरसों के खेत में ज्योति स्वरूप का शव मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार का कहना है कि आरोपी मनीष की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है। जल्द आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। जांच में हत्या के पीछे अवैध संबंध की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -   मथुरा में रूह कंपाने वाली वारदात: हत्या-लूट को अंजाम देकर हत्यारे ने धोए खून सने हाथ-पैर, शव देख सिहर उठे लोग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें