सुरीर (मथुरा)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला के पति की आंखों की रोशनी चली गई। ऐसे में परिवार के लालन-पालन का झांसा देकर जेठ 15 साल तक दुष्कर्म करता रहा। लिखित तहरीर देकर शिकायत की है।
महिला ने शिकायत की है कि पति 15 वर्ष आंखों से दिव्यांग अंधे हो गए थे। जेठ ने उनके इलाज के बहाने नजदीकी बढ़ाकर जबरन दुष्कर्म किया। जब शिकायत की तो उसका और बच्चों का खर्चा उठाने की बात कही। वह उसे झांसे में आ गई और वह दुष्कर्म करता रहा। जेठ से एक लड़की पैदा हुई जो अब 14 वर्ष की है। आरोप लगाया कि जेवरात गिरवी रख दिए हैं और घर पर कब्जा कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र यादव का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।