फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सड़क चौड़ीकरण में बाधा बने अतिक्रमण को जेसीबी ने ढहाया

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। पानीगांव रोड पर सड़क के दोनों ओर कर लिए अतिक्रमण पर प्रशासन की जेसीबी चली। स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण को जेसीबी ने ढहा दिया। अतिक्रमणकारियों ने विरोध की कोशिश की, लेकिन भारी पुलिस की मौजूदगी के कारण कार्रवाई में व्यवधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे से पागल बाबा मंदिर तक सड़क को फोरलेन किए जाने का काम चल रहा है। हेलीपैड से लेकर पुल के पास तक सड़क चौड़ीकरण के लिए मिट्टी डालकर समतल किए जाने का काम चल रहा है तो पुल से लेकर पानीगांव तक सड़क के दोनों ओर ढाबा और होटल संचालकों द्वारा किए गए अतिक्रमण के कारण समस्या बन रही थी।

सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने पुलिसबल के साथ अतिक्रमण को हटाया, कई रेस्तरां और ढाबा संचालकों ने सड़क के किनारे दुकानों का निर्माण भी कर लिया था जिसे जेसीबी ने ढहा दिया, इसके अलावा विज्ञापन पोलों को भी उखाड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें