फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जन्मभूमि पक्षकार दिनेश ने पैगंबर पर दिया विवादित बयान, जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जन्मभूमि के पक्षकार दिनेश शर्मा ने मोहम्मद पैगंबर पर विवादित बयान दिया है। यह बयान रामनवमी के दिन यानी बुधवार को जन्मभूमि के गेट संख्या एक के पास दिया गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को इसका वीडियो वायरल हो गया। पुलिस तत्काल हरकत में आई। गोविंद नगर थाने में डीग गेट चौकी प्रभारी चमन शर्मा की ओर से धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया। दोपहर में दिनेश को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया।

दिनेश शर्मा पुत्र श्याम सुंदर निवासी महमदपुर, गोवर्धन ने वीडियो रिकॉर्डिंग बयान दिया है। इसमें पहले वह उपासना स्थल अधिनियम को गलत ठहराते हुए कह रहे हैं कि कांग्रेस ने वोट लेने का काम किया और कानून भी हमारे खिलाफ बनाए। भाजपा सरकार से अपील है कि जल्द से जल्द जनसंख्या नियंत्रण कानून लाए। अगर, ऐसा नहीं होता है तो 2047 में समुदाय विशेष की जनसंख्या 50 फीसदी हो जाएगी और कश्मीर की तरह पूरे हिंदुस्तान से पलायन करना पड़ेगा।
विज्ञापन

इसके बाद मोहम्मद पैगंबर पर अभद्र टिप्पणी कर डाली। वह यहीं नहीं रुके, इसके बाद कहा कि काशी, अयोध्या और मथुरा में तलवारों के दम पर कब्जा लिया। इसके बाद भी हम शांत हैं और न्यायालय में लड़ाई लड़ रहे हैं। सीओ सिटी प्रवीण कुमार मलिक ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने रिमांड मंजूर करते हुए आरोपी दिनेश को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें