फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: होलीगेट पर नजर नहीं आया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बृहस्पतिवार को शहर के हृदयस्थल होलीगेट पर जाम नहीं दिखा। कारण यातायात पुलिसकर्मी सतर्क और सजग दिखे। नो एंट्री जोन में खड़े ९ दोपहिया वाहन सीज किए वहीं ३५ वाहनों के चालान किए। ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई से लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

८ दिसंबर को ‘अमर उजाला’ में शहर का होलीगेट एक घंटे तक जाम में फंसा, हैडिंग से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इस खबर का संज्ञान लेते हुए एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने ट्रैफिक पुलिस को सख्ती बरतने के निर्देश दिए। सुबह से चौराहे और तिराहों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी सतर्क और सजग दिखे।
पहले तो चौपहिया वाहनों को होलीगेट क्षेत्र में प्रवेश नहीं करने दिया वहीं कुछ देर बाद ही नो एंट्री में खड़ी ९ बाइकों की सीज किया गया। करीब ३५ चौपहिया और दोपहिया वाहनों का चालान किया। पुलिस की इस कार्रवाई से दो पहिया वाहन चालकों को बिना जाम के होलीगेट से होकर गुजरने में आसानी हुई। यातायात निरीक्षक शौर्य कुमार ने बताया कि हर हाल में शहर में जाम नहीं लगने दिया जाएगा। इसके लिए प्लान तैयार किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें