फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रज की होली: बरसाना से लेकर नंदगांव तक वाहनों की लंबी कतार...जाम हुई सड़कें; चरमराई यातायात व्यवस्था

Tue, 19 Mar 2024 09:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में होली को लेकर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन का क्रम जारी है। ऐसे में बरसाना हो या नंदगांव हर ओर वाहनों की कतारें दिख रही हैं।  
 
विज्ञापन
Mathura Holi 2024: ब्रज में होली की धूम, विदेशी श्रद्धालु भी आनंद में डूबे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरसाना-नंदगांव में रंगोत्सव के चलते लाखों श्रद्धालु मथुरा पहुंच रहे हैं। इसके चलते मथुरा शहर की यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई। बड़ी संख्या में बाहरी श्रद्धालुओं के वाहनों की आवाजाही के कारण सोमवार को जिधर देखो, उधर जाम ही जाम दिखाई दिया। ऐसा लगा मानो शहर की रफ्तार ही थम से गई हो।
विज्ञापन


सोमवार सुबह से ही मथुरा शहर में अचानक ट्रैफिक बढ़ा हुआ दिखा। दरअसल बरसाना आने वाले बाहरी श्रद्धालुओं के वाहनों के कारण कई सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई। आर्य समाज रोड, होलीगेट, कोतवाली रोड, भरतपुर गेट, भूतेश्वर, बीएसए काॅलेज रोड, नया बस स्टैंड आदि जगहों पर दिन में ज्यादातर समय जाम रहा।

अलीगढ़-हाथरस के श्रद्धालुओं ने यमुना पार की ओर से कृष्णापुरी और टैंक चौराहा होते हुए शहर के अंदर प्रवेश किया, इनकी आवाजाही का असर होलीगेट, भरतपुर गेट और डीगगेट पर भी दिखाई दिया। यही कारण रहा कि इन प्रमुख मार्गों पर अपेक्षाकृत ज्यादा भीड़ दिखाई दी। जबकि आगरा की ओर से आने वाले श्रद्धालु गोवर्धन चौराहा होते हुए ही बरसाना की ओर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें