फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: संदिग्ध हालात में मिला मासूम का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। रत्नागर सरोवर के किनारे स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी में रविवार तड़के तीसरी मंजिल पर एक बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


सरोवर के किनारे कांशीराम आवास बने हैं। यहां मोहल्ले का सोहेब परिवार के साथ रहता है। तड़के चार बजे उसके दो वर्षीय पुत्र आलीशान का शव आवास की तीसरी मंजिल पर मिला। बच्चे का शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि रात करीब एक बजे पुत्र को दूध पिलाकर सुलाया था। तड़के आंख खुली तो बच्चा वहां से गायब था। खोजबीन शुरू की तो आलीशान मृत अवस्था में आवास की तीसरी मंजिल पर मिला। पुलिस भी पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पीड़ित सोहेब ने पुत्र की साजिशन हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि पुत्र की हत्या उसके ससुरालीजनों ने की है। छह साल पहले उसने लव मैरिज की थी, तभी से ससुरालीजन उससे द्वेष मानते हैं। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मासूम के शरीर पर कोई भी चोट का निशान नहीं पाया गया। बच्चे की मौत किसी बीमारी से होना प्रतीक हो रहा है। फिर भी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें