फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सरिता का आखिरी बार चेहरा भी नहीं देख सकी घायल मां प्रेमवती

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कृष्ण विहार पानी टंकी हादसे में जान गंवाने वाली सरिता और सुंदर देवी के शव का सोमवार को पोस्टमार्टम हुआ। दोपहर बाद इनके शवों को शव वाहन से कृष्ण विहार ले जाया गया। मलबा होने के कारण शव वाहन से नहीं उतारे गए। इलाके के लोगों, परिजन, रिश्तेदारों द्वारा अंतिम दर्शन करते ही मोक्षधाम ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। इन दोनों के घरों में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन

कृष्ण विहार काॅलोनी में रहने वाली प्रेमवती ने अपनी बेटी सरिता की शादी पास के ही मोहल्ले में रहने वाले दिनेश से की थी। सरिता के दो बच्चे हैं। मायका पास होने के कारण वह रविवार को वह मां प्रेमवती और बहन पूजा से मिलने आ गई थी। शाम छह के समय हल्की बारिश होने पर मां और बहन के साथ बहन संग चबूतरे पर बैठी थी। तभी पानी की टंकी भरभराकर गिर गई। सरिता गंभीर घायल हुईं और मौत के आगोश में समा गई। वहीं, मां प्रेमवती भी घायल हैं। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार को प्रेमवती बार-बार अपनी बेटी सरिता को याद करती रही। वह आखिरी बार बेटी का चेहरा देखने को गुहार लगाती रही। मगर, डॉक्टरों ने उसकी हालत ठीक न होने पर उसे छुट्टी नहीं दी। इधर, सरिता के बच्चे बार-बार मां को याद कर बिलख रहे थे। वहीं, सुंदर देवी के बेटे अजय शर्मा ने बताया कि पिता की 1993 में ही मौत हो गई। पिता की मौत के बाद परिवार में मां के अलावा तीन भाई और दो बहन बचे थे। बड़े भाई अशोक शर्मा की एक साल पहले बीमारी से मौत हो गई। दूसरे भाई हरिओम जयपुर में नौकरी करते हैं। वे खुद दिल्ली में नौकरी करते हैं। मां के पास अक्सर बड़े भाई की पत्नी व बच्चे आते-जाते रहते थे। दो दिन पहले ही भाई के बच्चे उनसे मिलकर लौटे थे। बताया कि हादसे में मां की मौत की सूचना पड़ोसियों से मिली।


मृतकों के लिए मुआवजे की संस्तुति, घायलों को डॉक्टर की सलाह पर मिलेगा मुआवजा
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में मृतकों के आश्रितों को मुआवजे की देने की संस्तुति रिपोर्ट शासन को भेज दी है। वहीं, घायलों को लेकर बताया कि उन्हें डॉक्टरों की सलाह के आधार पर मुआवजा दिया जाएगा। डॉक्टर यह रिपोर्ट देंगे कि चोट कितनी गंभीर है। क्या घायल व्यक्ति इतना गंभीर है कि वह मुआवजा योग्य है आदि की रिपोर्ट के आधार पर उन्हें मुआवजा मिलेगा। इधर, जिला अस्पताल में भर्ती 11 घायलों की उपचार के बाद हालत में सुधार है। अस्पताल प्रशासन ने सोमवार को इनको छुट्टी नहीं दी है। सीएमओ डा. अजय कुमार वर्मा और सीएमएस डाॅ.मुकुंद बंसल लगातार घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें