फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: घायल हेड कांस्टेबल की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुंहा(मथुरा)। सड़क हादसे में घायल थाना जैंत के हेड कांस्टेबल ने इलाज के दौरान सोमवार को दम तोड़ दिया। मौत की खबर से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन



थाना जैंत में तैनात मैनपुरी जिले के थाना किशनी के गांव कुमहोल निवासी हेड कांस्टेबल ब्रजेश कुमार 25 मई को ड्यूटी के बाद मोटरसाइकिल से रात को घर जा रहे थे। केडी डेंटल कॉलेज के सामने अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया था। सूचना के बाद पुलिस टीम ने उन्हें मथुरा के सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। नाजुक हालत होने के बाद उन्हें फरीदाबाद के मेट्रो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां से अगले दिन उन्हें दिल्ली स्थित सफदरगंज में भर्ती करा दिया गया। ब्रजेश कुमार का सफदरगंज में इलाज चल रहा था। जहां मंगलवार दोपहर उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मंगलवार शाम उनके शव को पुलिस लाइन लाया गया।






परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

चौमुंहा। हेड कांस्टेबल ब्रजेश कुमार परिवार में अकेले ही कमाने वाले थे। वह अपने पीछे दो लड़के प्रजव्वल, दीपक अग्निहोत्री व दो बेटियां चांदनी व प्रिया को छोड़ गए हैं। इसमें से तीन बच्चे जुड़वा हैं। अभी बेटी चांदनी की ही शादी हुई है। मौत के बाद से ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन



पुलिस लाइन में दी गई सलामी
मृत हेड कांस्टेबल ब्रजेश कुमार का शव मंगलवार शाम को मथुरा स्थित पुलिस लाइन लाया गया। यहां एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय और एसपी सिटी एमपी सिंह ने पार्थिव शरीर को पुष्प चक्र अर्पित किए। सिपाहियों ने रायफल झुकाकर सलामी दी। इसके बाद दोनों पुलिस अधिकारियों ने पार्थिव शरीर को कंधा दिया और गाड़ी तक ले गए। यहां से पार्थिव शरीर को मैनपुरी जिला स्थित उसके घर रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें