फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: केआर गर्ल्स इंटर कॉलेज के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। किशोरी रमण गर्ल्स इंटर कॉलेज के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण रविवार को भव्य समारोह में किया गया। इसमें प्रदेश की प्रमुख हस्तियों ने प्रतिभाग किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन



समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शिक्षा सलाहकार प्रो. डीपी सिंह के साथ विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री यतींद्र कुमार, शिक्षा कायाकल्प न्यास के अध्यक्ष डॉ. ललित बिहारी गोस्वामी, जेएसपी फाउंडेशन की अध्यक्षा शालू जिंदल, केडी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के प्रबंध निदेशक मनोज अग्रवाल, जीएलए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल तथा प्रधानाचार्या शालिनी अग्रवाल ने संयुक्त रूप से शिला पट्टिका का अनावरण किया।


ललितबिहारी गोस्वामी ने कहा कि 114 वर्ष पुराने केआर गर्ल्स इंटर कॉलेज के तीन मंजिला भवन में 16 नवीन कक्षों का निर्माण जेएसपी फाउंडेशन नई दिल्ली की अध्यक्षा शालू जिंदल, एक विशाल सभागार, कार्यालय, बरामदे का निर्माण केडी मेडिकल कॉलेज, सभी प्रयोगशालाओं में उपकरण, फर्नीचर, कंप्यूटर की व्यवस्था जीएलए विवि द्वारा की गई है। आरईसी पॉवर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड गुरुग्राम, आईओसीएल रिफाइनरी मथुरा तथा पूर्व छात्राओं ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन



समारोह में छात्राओं ने सांस्कृतिक व रंगारंग प्रस्तुतियां देकर समा बांध दिया। संचालन शिक्षा कायाकल्प न्यास के उपाध्यक्ष व जीएलए विवि के प्रो. वाइस चांसलर डॉ. अनूप गुप्ता ने किया। स्वागत समिति अध्यक्ष प्रमोद गर्ग कसेरे व सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रस्ताविकी महामंत्री महेश गोयल ने प्रस्तुत की। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 90 विद्यार्थियों को चेक व प्रमाणपत्र दिए गए। आरएसएस के सह सर कार्यवाह कृष्णगोपाल, जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह, शैलजाकांत मिश्रा, अपर नगर आयुक्त क्रांतिशेखर सिंह, डायट प्राचार्य राजेंद्र बाबू, डीआईओएस भास्कर मिश्रा, बीएसए सुनील दत्त, यतींद्र कुमार, प्रो. डीपी सिंह मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन पुष्कर शर्मा ने दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें