फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: संस्कृति विवि और ग्लोबल टैलेंट ट्रैक फाउंडेशन के मध्य हुआ महत्वपूर्ण एमओयू साइन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय और ग्लोबल टैलेंट ट्रैक फाउंडेशन के मध्य समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। समझौते के तहत कंपनी विवि के छात्रों के कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करेगी। एमओयू पर रजिस्ट्रार पूरन सिंह तथा कंपनी के प्रतिनिधि विदित ने हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन

संस्कृति विवि के रजिस्ट्रार पूरन सिंह ने बताया कि कंपनियों की जरूरतों और अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी से हो रहे परिवर्तन के दौर में विद्यार्थियों के कौशल ज्ञान के निरंतर उन्नयन की आवश्यकता है। ग्लोबल टैलेंट ट्रैक कंपनी विद्यार्थियों को इन परिवर्तनों के अनुसार प्रशिक्षण की व्यवस्था करती है। संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एनबी चेट्टी की अनुमति से हुए समझौते के अनुसार कंपनी विवि के छात्रों के लिए उनके कौशल को समयानुरूप विकसित करने के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित करेगी। इन ट्रेनिंग प्रोग्राम के द्वारा लाइफ स्किल्स की ट्रेनिंग देगी।
रजिस्ट्रार ने बताया कंपनी द्वारा विद्यार्थियों को नौकरी के लिए होने वाले साक्षात्कार के लिए तैयार किया जाएगा, जिससे उनको प्लेसमेंट मिलने में दिक्कत न हो। कंपनी द्वारा दिए जाने वाले प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थी अपने कैरियर की शुरुआत कर सकेंगे। जीटीटी फाउंडेशन के सहयोग से संस्कृति विवि के विद्यार्थियों का यह उन्नयन उनको प्लेसमेंट दिलाने में मददगार साबित होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें