फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गलत मार्ग पर गए तो नहीं पहुंच पाएंगे मतगणना स्थल तक

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। निकाय चुनाव की मतगणना को लेकर जिले भर की यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक देवेश कुमार शर्मा के अनुसार पालीखेड़ा तिराहा पर सौंख की ओर से आने वाले भारी और कॉमर्शियल वाहन गोवर्धन चौराहा होकर निकलेंगे। सौंख की ओर से आने वाले वाहन नरसी विहार तिराहा औद्योगिक एरिया से एनएच-19 की ओर डायवर्ट किए जाएंगे। मंडी चौराहा सर्विस रोड पर समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। उक्त सभी वाहन गोवर्धन चौराहा, जयगुरुदेव अंडर पास से होकर निकाले जाएंगे।
दिल्ली की ओर से आने वाले वाहन मण्डी चौराहा होते हुए सौंख जाना चाहते है, वह गोवर्धन चौराहा होकर निकलेंगे। भूतेश्वर तिराहा की ओर से मंडी चौराहा की ओर जाने वाले वाहन कृष्णा नगर बिजलीघर तिराहा से गोवर्धन चौराहा की ओर जाएंगे। महोली रोड से आने वाले वाहन जयगुरुदेव धर्मकांटा अंडर पास से मंडी की तरफ होकर टीपी रोड से सौंख की तरफ जाएंगे। मंडी परिसर के अंदर किसी भी प्रत्याशी अथवा उनके समर्थकों के वाहनों का प्रवेश वर्जित होगा। कृष्णानगर बिजलीघर की ओर से मण्डी की ओर आने वाले वाहन गोवर्धन चौराहा घूमकर हाईवे जाएंगे। हाईवे के दोनों ओर रिफाइनरी व वृंदावन की ओर के सर्विस रोड पूर्णतः बंद रहेगा।
विज्ञापन


यहां रहेगी पार्किंग की व्यवस्था
समस्त अधिकारीगणों के वाहन ईवीएम तिराहा गेट नंबर-चार के पास वाहन पार्क होंगे। सौंख रोड से नरसी विहार कॉलोनी की ओर मतगणना में आने वाले प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों के वाहन सौंख रोड एवं टीपी नगर पर रोड के किनारे पार्किंग कराए जाएंगे। रिफाइनरी की ओर से जाने वाले प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों के वाहन मंडी के किनारे टीपी रोड पर पार्किंग होंगे।
विज्ञापन


वृंदावन की ओर से आने वाले वाहनों को मंडी चौराहे से कृष्णानगर बिजलीघर की ओर जाने वाले रोड पर एवं पेट्रोल पंप तिराहा राधिका विहार काॅलोनी के सामने रोड के किनारे पार्किंग कराया जाएगा। मंडी में पुलिस व प्रशासनिक एवं मतगणना अधिकारियों के वाहन गेट नंबर एक से ही प्रवेश करेंगे। दोपहिया वाहनों की पार्किंग स्टेट बैक के किनारे बने पार्किंग स्थल में तथा चार पहिया वाहनों की पार्किंग मतगणना स्थल के पास कच्ची जगह एवं मण्डी चौकी के पास होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें