फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नाबालिग विद्यार्थी वाहन चलाते पाए तो अभिभावकों संग स्कूल प्रशासन भी जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। नाबालिगों के दोपहिया/चार पहिया वाहन संचालन के प्रति डीएम ने कड़ा रुख अपना लिया है। परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिए हैं कि छुट्टी के समय स्कूल के बाहर चेकिंग की जाए। अगर, कोई विद्यार्थी वाहन से स्कूल आता-जाता दिखे तो उसके अभिभावकों के साथ स्कूल प्रशासन को भी जिम्मेदार मानते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा स्कूलों के पार्किंग एरिया में भी औचक चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं, ताकि यह पता किया जा सके कि विद्यालय संचालक नाबालिग विद्यार्थियों के वाहन संचालन पर रोक के प्रति कितने सजग हैं। अगर, पार्किंग में ऐसे वाहन पाए जाते हैं, जो नाबालिग विद्यार्थियों से संबंधित हैं तो उनको सीज किया जाए।
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सड़क सुरक्षा के आदेशों के पालन के क्रम में यह प्लान तैयार किया गया है। आदेशों के बाद भी अगर विद्यालय संचालक या अभिभावकों की लापरवाही सामने आएगी तो कार्रवाई निश्चित तौर पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें