मथुरा से बीजेपी सांसद हेमा मालिनी लोकसभा चुनाव 2024 में चुनाव किसी सीट से लड़ने जा रही हैं, ये स्पष्ट कर दिया है। डीग मार्ग स्थित हनुमान बाग आश्रम पहुंचीं हेमा ने कहा कि मथुरा के अलावा अन्य सीट से चुनाव लड़ने का कोई प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया जाएगा।
मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अपनी स्थिती स्पष्ट कर दी। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें अगला चुनाव लड़ना है तो वह मथुरा से ही लड़ेंगी, किसी और जगह से नहीं। सांसद हेमा मालिनी सोमवार को डीग मार्ग स्थित हनुमान बाग आश्रम पहुंचीं। यहां हनुमानजी के दर्शन कर संत सियाराम दास महाराज से आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
सांसद ने भाव-विभोर होकर रामायण की चौपाई गाकर हनुमानजी के दर्शन किए। हेमामालिनी ने कहा कि श्रीराम के दर्शन कर मथुरा लौटी हैं। इसके बाद हनुमान बाग आश्रम में हनुमानजी के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। बताया कि हनुमान बाग आश्रम से पुराना लगाव है। अक्सर वे यहां दर्शन करने आती रहती हैं।
उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव मथुरा से ही लड़ना चाहेंगी, अन्यथा कहीं से चुनाव नहीं लड़ेंगी। कारण भगवान श्रीकृष्ण की नगरी से लगाव है। वहीं अडींग में जनसंवाद कार्यक्रम में नारी शक्ति का उत्साह बढ़ाया। यहां कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली।
विज्ञापन
इस दौरान महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी, उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र राणा, राधाकुण्ड मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, मुनीश स्वरूप, डालचंद, डॉ., प्रवीण कुमार, सोनू शर्मा, राहुल खंडेलवाल, राम पंडित, गुड्डू ठाकुर, राजेश गौड़, दिलीप खंडेलवाल, भागीरथ, सतीश चौधरी व रामबाबू आदि मौजूद रहे।