फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मुझे साध्वी बनना है, मम्मी-पापा माफ कर देना...

Tue, 11 Apr 2023 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मुझे साध्वी बनना है, मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना.. यह लिखकर मध्य प्रदेश की रहने वाले 17 वर्षीय युवती ने घर छोड़कर वृंदावन पहुंच गई। माता-पिता को जब इसकी जानकारी मिली तो रेलवे स्टेशन पर जीआरपी को सूचना दी, लेकिन वह जीआरपी की नजरों से बचकर वृंदावन पहुंच गई और यहां एक आश्रम में रहने लगी। आश्रम संचालक की सूचना पर सोमवार को पहुंचे परिजन उसे अपने साथ ले गए।जीआरपी निरीक्षक विकास सक्सैना को शनिवार रात सूचना मिली कि मध्यप्रदेश की पन्ना जिले की रहने वाली युवती घर छोड़कर वृंदावन आ रही है। इस पर जीआरपी निरीक्षक ने उसे खोजने के लिए टीम लगा दी, परंतु वह नहीं मिली। उधर, वृंदावन के श्यामा आश्रम से युवती के पिता के पास फोन गया कि आपकी बेटी यहां है, उसे ले जाएं। इस पर वे सोमवार को आश्रम पहुंच गए और अपनी पुत्री को साथ ले गए। जीआरपी निरीक्षक ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि एक लड़की घर पर पत्र छोड़कर वृंदावन आ रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें