राधाकुंड (मथुरा)। स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा नगर में बनाए गए कोरोना फाइटर विष्णु ठाकुर ने पिछले 50 दिनों से राधाकुंड के बाजार की व्यवस्थाएं सवाल रखे है। 10 बजे के बाद जब राधाकुंड के बाजारों में लॉक डाउन लागू होने के उपरांत यह जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोगों के लिए मास्क लगाना सोशल डिस्टेंस का पालन करना अपने घरों के आसपास सफाई रखना हाथों के दस्ताने पहनने की बात लोगों से कहते है। इसके साथ दुकानदारों को भी मास्क लगाने की सलाह देते है। समय सीमा के बाद अगर कोई बाजार में दुकान खोलता है। तो कोई अनजान व्यक्ति बाजार में नजर आता है। तो उसकी सूचना तुरंत चौकी इंचार्ज जितेंद्र तेवतिया को देते है। नगर में इनके कार्य की प्रशंसा की जा रही है।