फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पत्नी का होठ काटने वाला पति गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंख। पिछले माह घर में काम कर रही विवाहिता का घरेलू विवाद के चलते होठ काटने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को जेल भेजा गया है। गांव भूचन निवासी गुंजन पत्नी विष्णु 18 जनवरी की शाम करीब 6 बजे घर पर थी। आरोप है तभी घर पहुंचा पति विष्णु घर की बातों को लेकर विवाद करने लगा, जब पत्नी ने विवाद करने मना किया तो विष्णु ने गुंजन का नीचे का होठ काट दिया। पीड़िता ने शोर मचाया तो बहन काजल, देवर हेमंत व सास महावीरी आए और मारपीट की। थाना प्रभारी मोहित तोमर ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे गांव के बेसिक स्कूल के पास से विष्णु को गिरफ्तार किया गया है। मामले में पति सहित सास और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था l पुलिस अन्य की तलाश में जुटी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें