फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमंथप्पा की आत्मा शांति के लिए हवन

Thu, 11 Feb 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिचाचीन में देश की सरहदों की रक्षा करने के दौरान बर्फ में फंसने के बाद गुरुवार को शहीद हुए लांसनायक हनुमंथप्पा की आत्मा शांति के लिए यज्ञ किया गया।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष डा. अशोक अग्रवाल ने कहा कि प्रभु की इच्छा के आगे सभी बेबस है। वो वीर शहीद है। हम सभी लोग उन्हें शत-शत नमन करते हैं।

इस अवसर पर अरुण दीक्षित छैलबिहारी, शैलेंद्र शर्मा, रवि यादव, भगवती चतुर्वेदी, जितेंद्र सेंगर, किशोरी श्याम जादौन, जगदीश प्रसाद आदि थे।

भारतीय जनता युवा मोर्चा मथुरा नगर ने वीर सैनिक हनुमंथप्पा के शहीद होने पर उनकी आत्मा शांति के लिए कैंडल मार्च निकाला।

इस मौके पर भाजयुमो अध्यक्ष सुमित शर्मा, उपाध्यक्ष संत कुमार शर्मा, मीडिया प्रभारी कुंजबिहारी चतुर्वेदी, राहुल सैनी, सुनील सैनी, रोहित चौधरी, देवेन्द्र गुजर, कपिल पहलवान, दिवाकर चौधरी, अंकित, नवीन सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें