श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर होली समारोह, राधा-कृष्ण स्वरूप कलाकारों ने दी प्रस्तुति
- फोटो : संवाद
तीर्थनगरी मथुरा में इन दिनों होली की धूम है। चहुंओर हुरियारे और हुरियारिनें होली की मस्ती में डूबे हैं। बुधवार को श्रीकृष्ण जन्म स्थान पर होली समारोह आयोजित किया गया। इसमें राधा-कृष्ण स्वरूप कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इसे देखने के लिए देशी-विदेशी श्रद्धालु उमड़े।
इस मौके पर सभी ने एक-दूसरे पर अबीर-गुलाल उड़ाकर होली मनाई। इस मौके पर रसियां गीतों का गायन किया गया। ढोल की थापों पर श्रद्धालु जमकर झूमें।