फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांकेबिहारी मंदिर: हाईपावर्ड कमेटी का नया फैसला, गणेश मंदिर का ताला खुलेगा; यहां लगाया जाएगा नया दरवाजा

Fri, 21 Nov 2025 08:57 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन

सार

Vrindavan: बांकेबिहारी मंदिर में हाईपावर्ड कमेटी अध्यक्ष अशोक कुमार ने निरीक्षण के बाद तत्काल ताला खोलने के निर्देश दिए हैं। अब श्रद्धालु फिर गणेश जी की पूजा कर सकेंगे। राजभोग सेवायतों से जानकारी लेने के बाद कमेटी ने अतिक्रमण के दावे को खारिज कर पूजा बहाली का फैसला लिया।
विज्ञापन
बांके बिहारी मंदिर - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री बांकेबिहारी मंदिर परिसर के गणेश मंदिर का ताला खुलेगा। श्री बांकेबिहारी प्रबंधन हाईपावर्ड कमेटी के अध्यक्ष और सदस्य ने मंदिर का निरीक्षण करने के बाद यह आदेश जारी कर दिए हैं। मंदिर पहुंचकर पूरी जानकारी जुटाने के बाद अध्यक्ष ने मंदिर के ताले को तत्काल प्रभाव से खोलने के आदेश दिए।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को श्री बांकेबिहारी मंदिर हाईपावर्ड कमेटी की बैठक हुई थी जिसमें गणेश मंदिर पर ताला लगाने का मामला उठाया गया था। अध्यक्ष अशोक कुमार ने जानकारी की तो बताया कि सेवायत दिनेश गोस्वामी के कहने पर मंदिर में ताला लगाया गया था। तोषखाना में नया दरवाजा लगाया जाएगा।

इस पर अध्यक्ष ने सेवायत सदस्य दिनेश गोस्वामी से पूछा तो उन्होंने बताया कि मंदिर पर अतिक्रमण हो रहा था, लोगों को दर्शन भी नहीं हो पाते थे। इस कारण से बंद कर दिया गया। कमेटी के अध्यक्ष ने बैठक में कहा था कि वह शुक्रवार को मंदिर का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन


उसके बार शुक्रवार को अध्यक्ष अशोक कुमार और सदस्य मुकेश मिश्रा मंदिर में पहुंचे। ठाकुर जी के दर्शन करने के बाद वहां मंदिर के प्रबंधक मुनीश शर्मा से बात करने के बाद राजभोग सेवायत सदस्यों से बात की। कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि सेवायतों से जानकारी के बाद आदेश दिया गया है कि गणेश मंदिर का ताला तत्काल प्रभाव से खोला जाए और पूजा अर्चना पहले की तरह से की जाए।

गौरतलब है कि गणेश मंदिर में ताला लगाए जाने की खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। कुछ सेवायतों ने अधिकारियों से इस मामले में शिकायत की थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें