फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: उमस भरी गर्मी से बिगड़ी स्कूलों में बच्चों की तबीयत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। भीषण गर्मी परिषदीय स्कूलों के छात्रों पर भारी पड़ रही है। सुविधाओं के अभाव में बच्चों की तबीयत बिगड़ रही है। मंगलवार को परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले कई छात्रों की तबीयत अचानक गर्मी की वजह से बिगड़ गई। बच्चों को प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के मीडिया प्रभारी अरविंद सारस्वत ने बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालय बोरपा विकासखंड गोवर्धन में प्रार्थना सभा के दौरान स्कूली छात्र की तबीयत अचानक बिगड़ गई। छात्रा को प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया। इसी तरह उच्च प्राथमिक विद्यालय जरारा मार्च मथुरा में भीषण गर्मी की वजह से छात्रा बेहोश हो गई। विद्यालय में बिजली व्यवस्था का कोई इंतजाम नहीं है। प्राथमिक विद्यालय कोटवन में भी एक छात्र की तबीयत अचानक गर्मी की वजह से बिगड़ गई। प्राथमिक विद्यालय झंडीपुर में गर्मी के कारण छात्र की नाक से खून बहने लगा। आनन-फानन छात्रों को प्राथमिक उपचार दिया गया। लगातार हो रही घटनाओं से शिक्षक संघ में आक्रोश है। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अतुल सारस्वत में बेसिक शिक्षा अधिकारी से विद्यालयों का समय बदले जाने की मांग की है।

फरह के कई स्कूलों बिगड़ी तबीयत
कुछ दिनों से लगातार उमसभरी गर्मी में फरह क्षेत्र में बिजली की कटौती बढ़ गई है, जिसके कारण करीब आधा दर्जन सरकारी में दर्जनभर बच्चों की तबीयत बुधवार को बिगड़ गई। फरह क्षेत्र के गांव आंवला महुअन, भदाया,सुल्तानपुर, , फरह, आदि स्कूलों में कई बच्चे बेहोश हो गए। भदाया गंगाधर में देव की तबीयत बिगड़ गई, आंवला सुल्तानपुर में संध्या और लोकेश की भी तबीयत खराब हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें